इतने दुखी कभी न थे किसान : प्रमोद
प्रतापगढ़। खुदकशी करने वाले किसानों की आह आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को ले डूबेगी। किसान
प्रतापगढ़। खुदकशी करने वाले किसानों की आह आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को ले डूबेगी। किसान आजादी के बाद कभी इतने दुखी नहीं रहे।
यह बातें रविवार को लालगंज कैंप कार्यालय पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में कभी भी इतने अधिक किसानों ने आत्महत्याएं नहीं कीं। कृषि प्रधान देश के किसान, आज मोदी सरकार में लूटे जा रहे हैं। उनके पैसों से पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि व्यापारी हिसाब करता रहेगा या व्यापार करेगा। उन्होंने सरकार के रेलवे के निजीकरण का भी विरोध किया। सांसद ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कटाक्ष किया। कहा कि हत्या जैसे अपराध चरम पर हैं और अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। देश की ¨चता छोड़ प्रधानमंत्री विदेश भ्रमण में मस्त हैं। श्री तिवारी ने श्रीनगर में डीएसपी व सीआरपीएफ के जवानों की हत्या पर गहरा शोक भी व्यक्त किया।