रमजान आज से, बाजार में रही चहल-पहल
प्रतापगढ़ : रमजान का महीना रविवार से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर बाजार में चहल-पहल रही। श
प्रतापगढ़ : रमजान का महीना रविवार से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर बाजार में चहल-पहल रही। शनिवार को खजूर की जमकर खरीदारी हुई।
रमजान का पाक महीना पहले शनिवार से शुरू होने की बात कही जा रही थी, लेकिन शुक्रवार को चांद नहीं दिखा। अब रविवार से रमजान का महीना शुरू हो रहा है। इसमें मुस्लिम समुदाय के बड़े और बच्चे दिनभर रोजा रखते हैं। मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं। रमजान महीने को लेकर तैयारी हफ्ते भर पहले से ही शुरू हो जाती है। मई-जून की तपती दुपहरी में इस बार रमजान पड़ रहा है। ऐसे में रोजेदारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। सहरी और इफ्तारी के लिए शनिवार को खरीदारी को लेकर बाजार में खासी चहल पहल रही। मुख्य रूप से फलमंडी गेट पर सुबह से लेकर देर शाम तक लोग खजूर खरीदते नजर आए। शनिवार को बंदी थी, इसके बावजूद बाजार में रौनक बरकरार रही।
--------------
मस्जिदों के आस-पास की गई आधी अधूरी सफाई
फोटो-27 पीआरटी-4, 5
प्रतापगढ़ : रविवार से रमजान का महीना शुरू होने के बावजूद मस्जिदों के आस-पास आधी अधूरी सफाई ही नगर पालिका की ओर से कराई गई। नाली से मलवा निकलवा तो दिया गया, लेकिन उसे हटाया नहीं गया।
रमजान महीने में पेयजल आपूर्ति, सफाई व मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर पालिकाध्यक्ष हरि प्रताप ¨सह ने शुक्रवार को अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली थी। निर्देश दिया था कि मस्जिद के आस-पास और मस्जिद की ओर जाने वाले रास्ते की सफाई ठीक ढंग से करा दी जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके बाद भी शनिवार को कर्मचारियों की मनमानी दिखी।
शहर की कई मस्जिदों के पास गंदगी देखी गई। जेल रोड स्थित जामा मस्जिद के सामने बने नाले से मलवा निकाल कर बाहर रख दिया गया था, उसे हटाया नहीं गया था। इससे मस्जिद में आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ा। विवेकनगर स्थित जैतुन मस्जिद को जाने वाले रास्ते पर नाली का पानी बह रहा था। नाली डंप होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। इसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।