मजिस्ट्रेट ने बच्चियों का दर्ज किया बयान
मकूनपुर, प्रतापगढ़ : कोहड़ौर व अंतू थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित बच्चियों का मजिस्ट्रेट के समक्ष
मकूनपुर, प्रतापगढ़ : कोहड़ौर व अंतू थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित बच्चियों का मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर कलमबंद बयान दर्ज कराया गया। अंतू थाना क्षेत्र की एक मासूम बच्ची अपनी मामी के साथ 14 मई को कोहड़ौर थाना क्षेत्र के दयाल दुबे का पुरवा गांव के राम अभिलाष वर्मा के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। रात दस बजे बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इसी क्रम में 23 मई को कोहड़ौर थाना क्षेत्र की एक और बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में ग्रामीणों ने दोनों के आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। आरोपियों को कोहड़ौर पुलिस ने जेल भेज दिया था। दोनों बच्चियों का शनिवार को एसओ कोहड़ौर व महिला सिपाहियों ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर कलमबंद बयान दर्ज कराया।