द्वारचार में नागिन की धुन पर निकल आई नागिन
कुंडा, प्रतापगढ़ : जरा सोचिए! सजा धजा दूल्हा, मस्त मूड में बराती। द्वार पूरा का खुशनुमा माहौल। नागिन
कुंडा, प्रतापगढ़ : जरा सोचिए! सजा धजा दूल्हा, मस्त मूड में बराती। द्वार पूरा का खुशनुमा माहौल। नागिन गाने की धुन पर बराती झूम रहे हों और अचानक नागिन आ जाए और बरातियों के साथ वो भी नाचने लगे तो कैसा नजारा होगा। बरातियों को जैसे काठ मार गया। सन्न रह गए। आव न देखा ताव दूल्हा मंडप से उठकर और बराती द्वारचार छोड़कर प्राण छोड़कर भाग निकले। नागिन गाने की धुन बजती रही और नागिन अकेले डांस करती रही।
यह वाकया प्रतापगढ़ के मानिकपुर के कुशहा गांव निवासी राम आसरे के घर हुई। यहां महेशगंज कोतवाली क्षेत्र के बधवाइत का पुरवा गांव निवासी इंद्र भवन यादव के बेटे रोहित की बरात आई हुई थी।
बरातियों के जलपान के बाद द्वार पूजा की तैयारी शुरू हुई। डीजे की धुन पर बरात में शामिल युवा डांस करने लगे। इसी बीच डीजे संचालक ने नागिन धुन..मेरा मन डोले मेरा तन डोले मेरे दिल का गया करार रे..बजाया जाने लगा। इस पर डांस कर रहे युवक मुंह में रुमाल डालकर झूमने लगे। इसी बीच एक नागिन निकल आई और वह भी युवाओं के बीच पहुंचकर झूमने लगी। जब युवकों की नजर नागिन पर पड़ी तो वे शोर मचाते हुए भागने लगे। यह देख आसपास मौजूद बराती भी इधर-उधर भागने लगे। लोगों को भागता देख दूल्हा भी भाग निकला। इसके बाद डीजे बैंड को बंद कराया गया। कुछ देर बाद नागिन जाने कहां गुम हो गई। इस दौरान बरात में दशहत का माहौल बना रहा।