प्रतापगढ़ में बारात में हर्ष फाय¨रग, दर्जनभर घायल
रानीगंज कैथौला, प्रतापगढ़ : लालगंज कोतवाली के मेढ़ावां गांव में शुक्रवार को आई बारात में हर्ष फाय¨रग
रानीगंज कैथौला, प्रतापगढ़ : लालगंज कोतवाली के मेढ़ावां गांव में शुक्रवार को आई बारात में हर्ष फाय¨रग से दर्जनभर बाराती व घराती घायल हो गए। देर रात उन्हें लालगंज अस्पताल से जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से पांच लोगों को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद अधिकांश बाराती वहां से भाग निकले। शनिवार की सुबह गम व सन्नाटे के बीच बारात विदा हुई। मेढ़ावां गांव निवासी जगन्नाथ गौतम के यहां शुक्रवार की रात गोपालपुर हरनाहर से बारात आई थी। द्वार पूजा के दौरान हर्ष फाय¨रग से दूल्हे के आसपास रहे दर्जनभर लोगों को छर्रे लगे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जयमाल के लिए लगाए गए पर्दे के पीछे से एक गोली चली थी। उसी से बाराती व घराती घायल हो गए। घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गई।