बाइकों की भिड़ंत में लेखपाल घायल
प्रतापगढ़ : नगर कोतवाली क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में लेखपाल घायल हो गए। जिला अस्पताल में हालत गंभ
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 11:12 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 11:12 PM (IST)
प्रतापगढ़ : नगर कोतवाली क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में लेखपाल घायल हो गए। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर उनको इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। कादीपुर निवासी प्रदीप कुमार दूबे (45)सदर तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष हैं। मंगलवार की रात लगभग नौ बजे सामान लेकर बाइक से घर जा रहे थे। स्टेशन तिराहे पर एक अन्य बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें