रंगोली महोत्सव में दिखा बच्चों का हुनर
प्रतापगढ़ : सेंट जेवियर्स स्कूल जोगापुर में शुक्रवार को आयोजित रंगोली महोत्सव में छात्राओं ने बढ़ चढ
प्रतापगढ़ : सेंट जेवियर्स स्कूल जोगापुर में शुक्रवार को आयोजित रंगोली महोत्सव में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर लोगों को मन मोह लिया।
रेड हाउस की स्मृति मिश्रा, मानसी भट्ट, सुभाषी, मानसी जायसवाल, ग्रीन हाउस की यशस्वी, खुशी, फरहा, वंशिता, यलो हाउस की दीक्षा, ईशा, निधि, श्रेया, ब्लू हाउस की अनुष्का, रिया, शिवानी, रुशदा आदि ने प्रतियोगिता में भाग लिया। मुख्य अतिथि डा.मनीष ¨सह ने रंगोली का अवलोकन कर बच्चों के हुनर की प्रशंसा की। विद्यालय प्रबंधक संजीव ¨सह, सह प्रबंधक संतोष द्विवेदी, प्रधानाचार्य विनीत दुआ, पायल दुआ, रेखा श्रीवास्तव, ज्योति ¨सह, किरन मिश्रा, विनीत, वीवी ¨सह मौजूद रहे।
वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धनतेरस व दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम ग्रुप में कक्षा आठ की छात्रा श्रेया, गार्गी, संजीवनी, अनामिका को पहला स्थान, रिया, जान्हवी, सेजल को दूसरा स्थान, मुस्कान, कौशिकी, जागृति, आकृति राव, प्रांजली को तीसरा स्थान मिला। द्वितीय ग्रुप में कक्षा सात की सौम्या, अर्पिता, मुस्कान, खुशी, जाह्नवी, मांडवी को पहला स्थान, कक्षा छह की अंकिता, काव्या, दिव्यांशी, अनवेशा को दूसरा स्थान, इसी कक्षा के छात्र शिवा, दिव्यांशु, अश्वनी को तीसरा स्थान मिला। निदेशक राकेश ¨सह ने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में खुशियां एवं प्रकाश लाए।