संघर्ष से कांग्रेस को ऊंचाई पर पहुंचाएं
प्रतापगढ़ : प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रचार समिति के मंडल प्रभारी नंद गोपाल गुप्ता नंदी न
प्रतापगढ़ : प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रचार समिति के मंडल प्रभारी नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि संघर्ष से ही कांग्रेस को ऊचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। वे शुक्रवार को संसदीय कार्यालय पर आयोजित किए गए कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सपा में दरार पड़ गई है और वह बिखरने लगी है। सपा सरकार के कार्यकाल में गुंडाराज से जनता ऊब चुकी है और लोग बसपा छोड़कर भाग रहे हैं। कहा कि भाजपा के झूठ व फरेब से जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नर¨सह प्रकाश मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता इच्छा शक्ति मजबूत कर चुनाव कार्य में जुट जाएं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्याम किशोर शुक्ल ने कहा कि किसानों के बीच राहुल की यात्रा पहुंचने से उनमें आशा की लहर है। संचालन मोहम्मद इरफान ने किया। प्रचार समिति के जिला प्रभारी अनूप पांडेय, पूर्व अध्यक्ष मो. इसहाक, जमुना प्रसाद पांडेय, अर¨वद कुमार ¨सह, अब्दुल माबूद मुब्बी, सुरेश शुक्ला, प्रशांत देव शुक्ल, देवी शंकर, मोहर अली, सरदार जोगेंद्र ¨सह, लव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।