पीली नदी में मिला शिलापट्ट व मलबा
ढकवा बाजार, प्रतापगढ़ : आसपुर देवसरा क्षेत्र के नरेंद्रदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से गायब हु
ढकवा बाजार, प्रतापगढ़ : आसपुर देवसरा क्षेत्र के नरेंद्रदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से गायब हुई स्वतत्रंता संग्राम सेनानी डा. राजेश्वर सहाय त्रिपाठी की मूर्ति खोजने के लिये शनिवार को आसपुर देवसरा पुलिस ने अभियान चलाया। विद्यालय के पास स्थित पीली नदी में मूर्ति को खोजने का प्रयास किया। मूर्ति तो नहीं मिली लेकिन तमाम ऐसे सामान मिले जिससे मूर्ति के नदी में फेंकने की पुष्टि हो गई। खोज अभियान में शामिल उपनिरीक्षक राजेश कुमार राय मामूली रूप से घायल हो गए।गौरतलब हो कि विद्यालय परिसर में लगी संस्थापक व स्वतत्रंता संग्राम सेनानी डा. राजेश् वर सहाय त्रिपाठी की मूर्ति 20 अगस्त की रात में गायब हो गई थी। इस मामले में विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा प्रमुख पति सभापति यादव सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले तत्कालीन थानाध्यक्ष बाल कृष्ण शुक्ल को लाइन हाजिर कर दिया गया था। नये थानाध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय शनिवार दोपहर दाउदपुर स्थित पीली नदी पर पहुंचे और पानी के अंदर चौकीदारों को लगाकर मूर्ति खोजना शुरू किया। बाद में जेसीबी मंगाकर खोज शुरू की गई तो शिलान्यास पट्ट मिला। इसमें भारत के गौरव डा. राजेश्वर सहाय त्रिपाठी लिखा था। इसी के साथ चबूतरा, छतरी व पिलर आदि के मलवे मिले। बाद में उपनिरीक्षक राजेश कुमार राय व कांस्टेबल जर्मन यादव नदी में कूद पड़े। नदी में पड़ी सरिया से उपनिरीक्षक घायल हो गये। देर शाम तक यहां खोजबीन जारी रहा। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।