सीएम अखिलेश में है विकास की सोच
प्रतापगढ़ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर शुक्रवार को सपाइयों ने जनपद भर में पांच हजार पौ
प्रतापगढ़ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर शुक्रवार को सपाइयों ने जनपद भर में पांच हजार पौधों का रोपण किया। इसके अलावा जिला अस्पताल एवं गरीबों में फल वितरित किया गया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल के नेतृत्व में केक काटकर खुशियां मनाई गईं। जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल ने कहा कि सीएूम अखिलेश में विकास की सोच है। इस मौके पर जिला सचिव इरशाद सिद्दीकी, उपाध्यक्ष वासिक खान, गौरव यादव, सद्दाम हुसैन, हरीश शुक्ला, धीरज यादव, मनीष पाल, अतुल यादव, राजकुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।
पंट्टी प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस दौरान केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। प्रधान संघ आसपुर देवसरा के अध्यक्ष रमाशंकर यादव के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी। इसमें ग्राम प्रधान अमरबहादुर, लालचंद्र यादव, इदरीश, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।