पूर्व मंत्री ने साइकिल रैली निकाल गिनाई उपलब्धियां
प्रतापगढ़ : पूर्व मंत्री प्रो.शिवाकांत ओझा ने सोमवार को साइकिल रैली निकाल सपा सरकार की उपलब्धियां गि
प्रतापगढ़ : पूर्व मंत्री प्रो.शिवाकांत ओझा ने सोमवार को साइकिल रैली निकाल सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बाद में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कौलापुर के पास एक जनसभा की। इस दौरान उन्होंने अपने विधान सभा क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया। ब्लाक प्रमुख गौरा पूर्णांशु उर्फ श्यामू ओझा ने भी कहा कि विकास कार्य के लिए ग्राम पंचायतों को धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने मिशन 2017 की तैयारी में कार्यकर्ताओं को जुटने को कहा।
उन्होंने कौलापुर गांव को लोहिया समग्र गांव घोषित किया। इससे पूर्व साइकिल रैली रामापुर बाजार से शुरू होकर कौलापुर तक गई। यहां पूर्व मंत्री व विधायक प्रो. ओझा को रथ पर बैठाकर स्वागत किया गया। संचालन रमेश मिश्र व अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामलखन मिश्र ने किया। इस दौरान भारत यादव, प्रधान मीरा देवी, रणजीत यादव, प्रधान मुन्ना ¨सह आदि मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी ने अपने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए एक से दस मई के बीच साइकिल रैली निकाल कर गांव गांव जाने का कार्यक्रम बनाया है। सोमवार को इस राजनीतिक कार्यक्रम में तहसील के एसडीएम ब्रजेन्द्र द्विवेदी व बीडीओ निरंकार मिश्र के साथ एडीओ पंचायत कमलेश शुक्ला आदि भी पहुंचे। इन सबने बकायदा भाषण भी दिया। मजे की बात यह थी कि इसी मंच से मिशन 2017 की तैयारियों में जुटने का आह्वान भी किया जा रहा था। वैसे अधिकारियों का कहना था कि कौलापुर को लोहिया ग्राम घोषित करने का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने गए थे।