कोटेदार को दबंगों ने मारी गोली, गंभीर
प्रतापगढ़ : साढ़ू के घर से लौट रहे कोटेदार को बाइक सवार दबंगों ने गोली मार दी। गोली उनके पीठ में जा
प्रतापगढ़ : साढ़ू के घर से लौट रहे कोटेदार को बाइक सवार दबंगों ने गोली मार दी। गोली उनके पीठ में जा धंसी जिससे वह बाइक से गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर बाइक लेकर भाग निकले। मामले में घायल कोटेदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के शुकुलपुर काछा गांव निवासी राजकुमार ¨सह गांव के कोटेदार है। उनकी कोटे की दुकान से निलंबित चल रही डोमीपुर गांव का भी कोटा संबद्ध है। बुधवार की सुबह वह अपने साढ़ू के घर मकई गए हुए थे। वहां से बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के समीप ही नसीम ईट भट्ठे के पास पीछे से आए बाइक सवार लोगों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में जा धंसी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। कोटेदार को गोली मारने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रबली यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायल कोटेदार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायल कोटेदार की तहरीर पर पुलिस ने शाहिद उर्फ बाबा पुत्र सामिद अली, सामुद अली पुत्र समसुद्दीन, शमशाद पुत्र सामिद अली, व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा पंजीकृत किया है।
बताते हैं कि एक वर्ष पूर्व जेठवारा थाना क्षेत्र निवासी अवधेश ¨सह के घर में पड़ोस गांव का शाहिद उर्फ बाबा रात में घर में कूद गया था। इसमें दोनों पक्ष आमने सामने हो गए थे। दोनों तरफ से गोलियां भी चली थी। इसमे दीपू ¨सह को गोली लगी थी। पुराने विवाद को लेकर गांव में दो पक्षों में तनातनी चली आ रही थी। यही नही 27 अक्टूबर 2015 को राजकुमार ¨सह का बेटा ¨चटू ¨सह (18) जेठवारा बाजार से बाइक से अपने घर जा रहा था कि शाहिद उर्फ बाबा ने अपने कुछ साथियों संग उसे गोली मारी थी लेकिन ¨चटू घायल दशा में जान बचाकर भाग निकला था। फिलहाल उसे जिसमें छर्रे से उसे चोट आई थी। घटना को लेकर राजकुमार ¨सह ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा लिखना मुनासिब नहीं समझा और आरोपियों को पकड़कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया। ऐसे में बुधवार को आरोपियों ने राजकुमार ¨सह को गोली मारकर यह साबित कर दिया कि जेठवारा पुलिस उनके इशारे पर काम करती है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस उसी समय मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की होती तो आज यह नौबत न आती।
दूसरी ओर जेठवारा के शुकुलपुर काछा गांव निवासी राजकुमार ¨सह गोली लगने की सूचना पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। हजारों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण कोटेदार के घर पहुंच गए। ग्रामीण पुलिस पर ही आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आक्रोश देख सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश ¨सह पश्चिमी, सीओ पुर्णेदु ¨सह, थानाध्यक्ष जेठवारा चंद्र बली यादव, महेशगंज निशीकांत राय, बाघराय पीपी ¨सह पुलिस बल के साथ पीड़ित परिजनों के पास पहुंचे और समझा बुझाकर मामला शांत कराया। अपर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष जेठवारा को घटना में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए दबाव बनाया। इस दौरान पूरे गांव में हड़कंप मचा रहा।