युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान
प्रतापगढ़ : हथिगवां थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर निवासी अमितेश पटेल (19) पुत्र रामसेवक पटेल का मानसिक
प्रतापगढ़ : हथिगवां थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर निवासी अमितेश पटेल (19) पुत्र रामसेवक पटेल का मानसिक संतुलन तीन साल से ठीक नहीं चल रहा था। उसका इलाहाबाद से इलाज चल रहा था। शनिवार को सुबह वह खेत की गया और आम के पेड़ से फांसी लगा कर जान दे दिया। कुछ देर बाद लोगों की नजर पड़ी तो अमितेश के परिजनों को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यहां आए अमितेश के भाई संतोष का कहना था कि अमितेश का तीन साल से इलाज चल रहा था।छह महीने पहले वह कुएं में कूद गया था। हालांकि उस बार वह बच गया था। साल भर पहले वह घर से गायब भी हो गया था।
सई नदी में डूबने से मासूम की मौत : अंतू थाना क्षेत्र के मझिलहा गांव निवासी अजीत ¨सह की बेटी सैलजा (6) दादी के साथ गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने गई थी। दोपहर एक बजे लौटते समय दादी उसे तिराई में छोड कर घर चली आई थी। थोडी़ देर बाद सैलजा का चाचा पहुंचा तो देखा सैलजा नदी में डूब रही थी। शोर मचाने पर आस-पास के लोग दौड़ पडे। किसी तरह सैलजा को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वैसे सैलजा के नदी में डूबने का मामला संदिग्ध लग रहा है। अकेले मासूम बच्ची को उसकी दादी तिराई में क्यों छोड़ कर चली आई, इसका जवाब परिजन नहीं दे सके। बताते हैं कि साल भर पहले सैलजा की मां की मौत हो गई थी। ऐसे में अगले महीने की 5 तारीख को सैलजा का पिता दूसरी शादी करने जा रहा है। जौनपुर में उसकी शादी तय है।