डीएम से मिले, फूंका अभियंता का पुतला
प्रतापगढ़ : युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी के आमरण अनशन के दूसरे दिन जहां जिला कांग
प्रतापगढ़ : युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी के आमरण अनशन के दूसरे दिन जहां जिला कांग्रेस कमेटी ने डीएम से मिलकर चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा वहीं युवक कांग्रेस ने एनएच के अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
सोमवार से चिलबिला में जिले की समस्याओं को लेकर युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी ने आमरण अनशन शुरू किया। मंगलवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि चिलबिला में फ्लाईओवर ब्रिज का अप्रोच मार्ग बनाने में विलंब की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई सड़कें चलने योग्य नहीं हैं। भुपियामऊ से पालीटेक्निक तक का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका। उधर युवक कांग्रेस नेता के अनशन के दौरान लोकसभा अध्यक्ष सूरज त्रिपाठी के नेतृत्व में एनएच के अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका गया। अपने संबोधन में सूरज ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से जिले की जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती युवक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। संचालन करते हुए आशुतोष तिवारी ने कहा कि जिले की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। चिलबिला का ओवरब्रिज कब बनकर तैयार होगा। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, प्रदेश महासचिव पं.श्याम किशोर शुक्ल, शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी, रोहित शुक्ला, सुधीर तिवारी, सौरभ, मो.दानिश आदि मौजूद रहे।