पीएचसी के चालक पर हमला, फायरिंग
प्रतापगढ़/कटरा मेदिनीगंज : नगर कोतवाली क्षेत्र के सुखपालनगर पीएचसी पर मंगलवार को सुबह बाइक सवार हमला
प्रतापगढ़/कटरा मेदिनीगंज : नगर कोतवाली क्षेत्र के सुखपालनगर पीएचसी पर मंगलवार को सुबह बाइक सवार हमलावरों ने अनुबंधित बोलेरो के चालक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले चालक को गोली मारी। फायर मिस होने पर लाठी व राड से हमला कर दिया। शोर मचने पर आस-पास के लोगदौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पांच नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के अमरौना गांव निवासी प्रदीप (30) पुत्र त्रिभुवन सिंह अष्टभुजानगर के रहने वाले प्रवीण सिंह की बोलेरो चलाता है। यह बोलेरो सुखपालनगर पीएचसी में अनुबंधित है। रोज की तरह प्रदीप मंगलवार को सुबह बोलेरो लेकर पीएचसी पहुंच गया। वह बोलेरो की कपड़े से साफ कर रहा था। इतने में चार बाइक से आठ हमलावर असलहे, लाठी, राड आदि से लैस होकर पहुंचे और हमला कर दिया। प्रदीप पर फायर कर दिया। फायर मिस होने के बाद हमलावरों ने लाठी, राड से प्रदीप पर हमला कर दिया। शोर सुन कर आस-पास के लोग दौड़े तो हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।
सूचना पर सिटी चौकी प्रभारी संजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया। पुलिस घटना के पीछे आपसी विवाद का कारण बता रही है। बताया गया कि कुछ दिन पहले पूरे भइया गांव के लोगों से कुछ विवाद हुआ था। उसी रंजिश को लेकर हमला किया गया है। हमलावरों पर दो हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया गया है।