पंचायत में किसान यूनियन ने किया मंथन
प्रतापगढ़ : तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (अ) की अगुवाई में किसानों की समस्याओं के निस्तारण के
प्रतापगढ़ : तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (अ) की अगुवाई में किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए पंचायत लगाई गई। इसमें किसानों ने एकजुटता पर भी बल दिया।
इस मौके पर पंचायत की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि तहसील प्रशासन किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। ऐसे में किसानों की समस्याओं का निस्तारण तहसील प्रशासन द्वारा नहीं किया गया तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने तहसील प्रशासन को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें कोटा भवानीगंज निवासी प्रेमा देवी काक मामला उठाया गया। अशोगी में दबंगों द्वारा चारागाह की जमीन पर कब्जा, एक दर्जन तालाबों पर दबंगों कब्जा का मामला भी उठा। इस मौके पर राजकुमार द्विवेदी, त्रियुगी नारायण, मो. हई खान, कमलेश मौर्या, केशरीदेवी, नीतू आदि मौजूद रहे।