Move to Jagran APP

भाजपा ने महिलाओं समेत बनाए 120 सदस्य

प्रतापगढ़ : शहर में अभियान चला कर रविवार को 70 महिलाओं समेत 120 सदस्य बनाए गए। राजमाता विजयाराजे स

By Edited By: Published: Sun, 25 Jan 2015 09:36 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2015 09:36 PM (IST)
भाजपा ने महिलाओं समेत बनाए 120 सदस्य

प्रतापगढ़ : शहर में अभियान चला कर रविवार को 70 महिलाओं समेत 120 सदस्य बनाए गए।

loksabha election banner

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर भाजपा ने रविवार को महिलाओं को सदस्य बनाने के लिए अभियान चलाया। सिटी पैलेस के सामने आयोजित कैंप में जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी की अगुवाई में 70 महिलाओं समेत 120 सदस्य बनाया गया। इस पर अवसर पर एक स्थाई कैंप लगाया गया, जो 31 मार्च तक लगातार रोज चलेगा। यहां भाजपा की सदस्यता ली जाएगी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि 11 करोड़ सदस्यता के लक्ष्य के क्रम में भाजपा ने पूरे देश में महज 80 दिनों में 4 करोड़ से अधिक सदस्य बना लिया है। भाजपा से जुड़ने के लिए लोगों में जबर्दस्त उत्साह दिख रहा है। जिला महामंत्री अवधेश मिश्र ने बताया कि प्रतापगढ़ में अब तक 60 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह ने कहा कि यहां लगाए गए कैंप में कोई भी व्यक्ति भाजपा की सदस्यता ले सकता है। इस अवसर पर महामंत्री गिरधारी सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, गोकुलनाथ श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, अखिलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.