ज्ञानेंद्र अध्यक्ष, केपी बने शिक्षक संघ के महामंत्री
प्रतापगढ़ : माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन तिलक कालेज में रविवा
प्रतापगढ़ : माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन तिलक कालेज में रविवार को डा.धर्मराज सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
इसमें सर्वसम्मति से ज्ञानेंद्र शुक्ल जिला अध्यक्ष एवं केपी सिंह महामंत्री चुने गए। इसी प्रकार उमेश प्रसाद त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, राघवेंद्र प्रताप सिंह, देव आसरे त्रिपाठी, प्रमोद त्रिपाठी, राकेश कुमार मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र उपाध्यक्ष, सुधांशु शुक्ल संयुक्त मंत्री, विनोद यादव, डीपी सिंह, आलोक प्रताप सिंह, केशव प्रसाद मिश्र, रमापति मौर्य, ओमप्रकाश त्रिपाठी संगठनमंत्री अवधेश कुमार विश्वकर्मा आय व्यय निरीक्षक, नागेंद्र बहादुर सिंह, विजय द्विवेदी न्याय समिति संयोजक, धर्मेद्र बहादुर सिंह संरक्षण मंत्री बनाए गए। इसी प्रकार जितेंद्र द्विवेदी, अनूप शुक्ला, दिनेश चौधरी, संजय श्रीवास्तव, जयजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, जीतेंद्र शर्मा, घनश्याम शुक्ला, अनिल तिवारी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। डा.धर्मराज सिंह, छोटेलाल शर्मा, रमाशंकर सिंह संरक्षक चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों के हित में वे सदैव कार्य करते रहेंगे।