छेड़खानी के विरोध पर मां-बेटी को पीटा
प्रतापगढ़/गड़वारा : नगर कोतवाली क्षेत्र के गड़ई चकदेइया गांव में रविवार की रात छेड़खानी के विरोध पर मां
प्रतापगढ़/गड़वारा : नगर कोतवाली क्षेत्र के गड़ई चकदेइया गांव में रविवार की रात छेड़खानी के विरोध पर मां बेटी को मारा पीटा। यही नहीं, उसका छप्पर भी फूंक दिया। दूसरे पक्ष ने मारपीट, छप्पर फूंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गड़ई चकदेइया गांव निवासी सियाराम यादव व सत्यदेव यादव सगे भाई है। सियाराम रोजगार के सिलसिले में चंडीगढ़ में रहता है। यहां उसकी पत्नी प्रभावती यादव बेटियों के साथ रहती है। दोनों भाइयों में जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है।
प्रभावती का कहना है कि रविवार की रात वह खेत से घर की ओर लौट रही थी। आरोप है कि घर के सामने रहे देवर सत्यदेव आदि उससे छेड़खानी करने लगे। कपड़ा फाड़ डाला। विरोध करने पर मारा पीटा। घर में घुस कर बेटियों के साथ अश्लील हरकत की। यही नहीं छप्पर भी फूंक दिया।
सत्यदेव ने भी प्रभावती आदि पर घर में घुस कर मारपीट करने, छप्पर फूंकने का आरोप लगाया है। रात में घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल बलिराम मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया। पुलिस ने प्रभावती की तहरीर पर सत्यदेव समेत छह लोगों और सत्यदेव की तहरीर पर प्रभावती, चंद्रकुमार सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
----