पुलिस को चकमा देकर मुख्य आरोपी कोर्ट में हाजिर
प्रतापगढ़ : सपा नेता के भतीजे की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर सोमवार को कोर्ट में हाजिर ह
प्रतापगढ़ : सपा नेता के भतीजे की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर सोमवार को कोर्ट में हाजिर हो गया। पुलिस उसका लोकेशन मुंबई, पूना ही बताती रह गई। अब सिर्फ मुख्य आरोपी के बेटे की तलाश पुलिस को है।
गौरतलब है कि पंट्टी क्षेत्र के सदहा निवासी सपा नेता विजय यादव के भतीजे राजीव यादव की 22 अक्टूबर की रात उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जब वह दफरा गांव से फूलचंद्र के यहां से घर लौट रहा था। इस घटना में मुख्य आरोपी राकेश यादव, उसके बेटे अजय यादव, बृजेश यादव, कैलाश यादव, राम श्लोक पांडेय, कल्लू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
घटना के दो हफ्ते बाद तक जब पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी तो सपा नेता विजय यादव परिजनों समेत 10 नवंबर को मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अफसरों को 48 घंटे की मोहलत दी थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने तय समय में चार आरोपियों रामश्लोक, कल्लू, बृजेश, कैलाश को गिरफ्तार कर लिया।
मुख्य आरोपी राकेश यादव, उसके बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थी। लेकिन 10 दिन में पुलिस इन दोनों का सुराग नहीं लगा सकी। सपा नेता विजय यादव जब इस संबंध में पुलिस से संपर्क करते तो यह जानकारी दी जाती कि दोनों का लोकेशन मुंबई, पूना में मिल रहा है।
पुलिस राकेश का लोकेशन मुंबई, पूना में ही ट्रेस करती रह गई और पुलिस को चकमा देकर सोमवार को राकेश यादव कोर्ट में हाजिर हो गया। यह जानकारी होने पर कचहरी स्थित लॉकप पर शहर को कोतवाल को सुरक्षा के मद्देनजर लगा दिया गया।
----
आरोपियों को जेल भेजा
प्रतापगढ़ : प्रभारी सीजेएम ने जानलेवा हमले के आरोपी रणजीत निवासी होशियारपुर पंट्टी को कोर्ट में हाजिर होने पर जेल भेज दिया। अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) संदीपा यादव ने जानलेवा हमले के आरोपियों गिरजेश कुमार, संजय कुमार को कोर्ट में हाजिर होने पर जेल भेज दिया।