चिलबिला बाजार में निर्वस्त्र मिली महिला, मौत
प्रतापगढ़ : नगर कोतवाली के चिलबिला बाजार में शुक्रवार को सुबह एक महिला निर्वस्त्र अवस्था में पाई गई।
प्रतापगढ़ : नगर कोतवाली के चिलबिला बाजार में शुक्रवार को सुबह एक महिला निर्वस्त्र अवस्था में पाई गई। बाजारों के लोगों ने उसपर कपड़े डालकर जिला अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह चिलबिला बाजार में जब यह 50 वर्षीय महिला मिली तो बेहोश थी। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
वह महिला कहां से आई, कैसे इस अवस्था में पहुंच गई। बेहोश कैसे हुई जैसे तमाम प्रश्न अनुतरित रह गए। पुलिस का कहना था कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके साथ अगर कोई आपराधिक कृत्य हुआ है या नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो सकेगा।
----
ट्रेन से गिरी महिला की मौत
गुरुवार की देर शाम अंतू क्षेत्र के जगेशरगंज व अंतू स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिरी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उक्त दोनों महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी।