बेटी से विवाद पर दामाद को बनाया बंधक
By Edited By: Published: Tue, 16 Sep 2014 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2014 05:25 PM (IST)
कुंडा, प्रतापगढ़ : पत्नी से विवाद करने के बाद उसे मायके छोड़ने जाना पति को महंगा पड़ गया। ससुराल वालों ने दामाद को बंधक बना लिया है। दो दिन से उसको छुड़ाने के लिए परिजन परेशान हैं।
कुंडा के अनखोरिया गांव निवासी संजय पटेल की शादी महंगूलाल का पुरवा गांव में कुछ वर्ष पूर्व हुई थी। दो दिन पूर्व संजय का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद संजय अपनी पत्नी को उसके मायके चला गया। दो दिन का समय बीत जाने के बाद जब संजय घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। खोजबीन के दौरान पता चला कि संजय को उसके ससुराल वालों ने बंधक बना रखा है। यह सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें