थमा विवाद, काम पर लौटे कर्मी
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 01:01 AM (IST)
रानीगंज, प्रतापगढ़ : बभनमई रानीगंज स्थित पीएनसी कंपनी में बवाल के बाद अब मामला शांत हो गया। कंपनी में चहल-पहल लौट आई है। कर्मी काम पर जुट गए हैं। बता दें कि पीएनसी के कर्मचारियों ने अधिकारियों पर कई आरोप लगाते हुए काम बंद कर दिया था। मामला थाने तक पहुंचा और घंटों पंचायत चली थी। मामले को जीएम बीडी शर्मा ने गंभीरता से लिया और प्लांट परिसर में एक बैठक कर कर्मियों की समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। उन्होंने कर्मचारियों को कार्य-व्यवहार का तौर तरीका भी सिखाया। जीएम के निर्देश के बाद कर्मी पूरी तरह काम में जुट गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें