विकलांग युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
रानीगंज, प्रतापगढ़ : विकलांग युवक ने कच्चे मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर मायके से पहुंची पत्नी शव से लिपट कर दहाड़े मार कर बेहोश हो गई।
रानीगंज थाना क्षेत्र के कशेरुआ गांव निवासी भइयाराम का 25 वर्षीय बेटा कपूर चंद्र पटेल विकलांग था। रविवार को दिन में करीब 11 बजे कच्चे घर में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर मायके से पहुंची पत्नी रेखा शव से लिपटकर दहाड़े मार रही थी। ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने शव को नीचे उतरा। प्रधान द्वारा पंचनामा किए जाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए इलाहाबाद ले गए। कपूर की शादी मांधाता थाना क्षेत्र के कुटिलिया गांव में हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसे तीन वर्ष का एक बेटा है। घटना के समय पत्नी मायके थी परिजन भी बाहर थे। फिलहाल मामला जो भी हो, लेकिन परिजन उसे विक्षिप्त व विकलांग बता रहे हैं।
--इनसेट---
कौन होगा सहारा
रानीगंज, प्रतापगढ़ : रेखा को क्या पता था कि अब उसका पति उसे दूर हो जाएगा। वह तो शव से लिपट यह दहाड़े मार रही थी कि अब कौन उसका व बेटे का सहारा बनेगा। पत्नी रेखा भी विकलांग है।