जबरन भरी मांग, फिर बनाई अश्लील सीडी
जागरण संवाददाता, पीलीभीत : एक किराएदार ने अपने साथियों संग बेवा मकान मालिक की पहले तो मांग भरी, इसके
जागरण संवाददाता, पीलीभीत : एक किराएदार ने अपने साथियों संग बेवा मकान मालिक की पहले तो मांग भरी, इसके बाद दुष्कर्म किया। महिला प्रतिशोध न करे, इसके लिए अश्लील सीडी भी बना ली। महिला का आरोप है कि उक्त युवक उससे देह व्यापार कराना चाहते थे। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मुहल्ला सुनगढ़ी निवासी एक महिला के मुताबिक उसके पति की एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तब से वह अपने बच्चे के साथ अकेली रहकर परिवार का पालन पोषण कर रही थी। इसके बाद उसने गुड्डी देवी निवासी क्योलड़यिा बरेली को मकान किराए पर दे दिया। उक्त महिला के मकान पर कई आदमियों का आना जाना लगा रहता था। उक्त युवक उसके ऊपर भी बुरी नियत रखते थे। जब उसने इसके बाद महिला से मकान खाली कर देने को कहा लेकिन महिला ने मकान खाली नहीं किया। इसी बीच गत 12 अगस्त को उक्त महिला के कुछ साथ उसके घर में घुस आए। उक्त आरोपियों ने उसकी मांग में जबरन ¨सदूर जैसी कोई चीज भरकर शादी कर लेने की बात कही। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया और अश्लील सीडी बना कर ब्लैकमेल करने लगे। महिला के मुताबिक उक्त आरोपियों ने उससे देह व्यापार करने के लिए भी दबाव बनाया। इस बाबत महिला ने पुलिस अफसरों और थाना पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने धर्मेन्द्र, किरन निवासी मुहल्ला सुनगढ़ी, अंगूरी देवी, पंकज, गुड्डी निवासी क्योलड़िया बरेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी सुबेग ¨सह सिद्धू के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।