(सीएम दौरा) खुद रास्ता नहीं जानते, दूसरों को दिखा दी राह
फोटो : 16 पीआइएलपी 23 पीलीभीत : ऐसा काम पुलिस ही कर सकती है। हुआ यूं कि बुधवार क
फोटो : 16 पीआइएलपी 23
पीलीभीत : ऐसा काम पुलिस ही कर सकती है। हुआ यूं कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का उड़नखटोला उतरने से ठीक पहले कचहरी मार्ग को ब्लाक कर दिया गया। आवागमन रोकने को पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया।
पुलिसकर्मी उस रास्ते पर जाने वालों को वनकटी मार्ग दिखाते हुए बोले इधर से निकल जाओ। जिसे जानकारी नहीं थी, वह तो पुलिस की बात मानते हुए निकल लिया। बहुत दूर जाने के बाद भी मंजिल मिलती न देख परेशान हुए। रास्ते में मिले लोगों से जानकारी की तो पता चला कि उस रास्ते पर उन्हें मंजिल नहीं मिलने वाली। ठगी का एहसास होने पर पुलिस को कोसते लोग बैरंग हुए तो शिक्षामित्रों के जाम में घंटों उलझ गए। हालांकि यह कार्य दूसरे जिलों से सुरक्षा ड्यूटी में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किया। वनकटी मार्ग की जानकारी नहीं होने के बावजूद अपनी बला टालने के लिए भोले-भाले राहगीरों की राह में रोड़ा अटकाने से नहीं चूके। पुलिस का यह कृत्य में शहरियों में चर्चा का विषय बना रहा।