बाल वैज्ञानिक अखिलेश जापान के लिए रवाना
पीलीभीत : एसआरएम इंटर कालेज बीसलपुर के छात्र अखिलेश कश्यप एक सप्ताह के लिए स्टडी टूर के लिए जापान
पीलीभीत :
एसआरएम इंटर कालेज बीसलपुर के छात्र अखिलेश कश्यप एक सप्ताह के लिए स्टडी टूर के लिए जापान रवाना हो गया, जहां पर विज्ञान की नई-नई खोज के बारे में जानकारी हासिल करेगा। बाल वैज्ञानिक का मॉडल सोलर स्प्रे मशीन राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो चुका है। कालेज में खुशी का माहौल है।
भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड योजना में एसआरएम इंटर कालेज बीसलपुर के छात्र अखिलेश कश्यप ने सोलर स्प्रे मशीन मॉडल के साथ प्रतिभाग किया था। इस मॉडल को राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित कर लिया गया, जहां से राष्ट्रीय स्तर के लिए मॉडल चयनित कर लिया गया। मार्गदर्शक शिक्षक संजय दुबे के निर्देशन में मॉडल का निर्माण किया था। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देश पर बाल वैज्ञानिक अखिलेश कश्यप एक सप्ताह के भ्रमण के लिए जापान रवाना हो गया। नई दिल्ली के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी भवन में बाल वैज्ञानिक पहुंचा। उसके साथ मार्गदर्शक शिक्षक भी दिल्ली तक गए थे। दिल्ली से लखनऊ के डीआइओएस डॉ.मुकेश कुमार ¨सह जापान (टोक्यो) गए हैं। बाल वैज्ञानिक का खर्च भारत सरकार और जापान सरकार उठा रही है। बाल वैज्ञानिक अखिलेश का कहना है कि आज जो भी हूं। शिक्षक संजय दुबे की बदौलत हूं। उनके मार्गदर्शन से ही मॉडल बनाने में सफलता मिली। घर में पिता युवक कुमार और मां का भी पूरा सहयोग मिला है। वहां पर नई नई चीजों के आविष्कार के बारे में जानकारी हासिल करूंगा।