Move to Jagran APP

विकास से जनता के वोट का कर्ज उतारेगी भाजपा

पीलीभीत : •िाले की चारों विधान सभा सीटें जीतने पर भाजपा नगर कमेटी ने जिला यूनिट का सम्मान किया। भाजप

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 10:16 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 10:16 PM (IST)
विकास से जनता के वोट का कर्ज उतारेगी भाजपा
विकास से जनता के वोट का कर्ज उतारेगी भाजपा

पीलीभीत : •िाले की चारों विधान सभा सीटें जीतने पर भाजपा नगर कमेटी ने जिला यूनिट का सम्मान किया। भाजपा •िालाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि पार्टी को जनता ने भारी बहुमत दिया है। इसका बदला जिले का चहुंमुखी विकास कराकर दिया जाएगा। विधायक बाबूराम पासवान ने भी विकास का अपना संकल्प दोहराया।

loksabha election banner

भाजपा की स्थानीय इकाई ने महादेव इंक्लेव में सम्मान समारोह का आयोजन किया था। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, जिला महामंत्री गुरभाग ¨सह, विधायक बाबूराम पासवान सहित जिले की पूरी टीम को स्थानीय पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने पूरनपुर के पदाधिकारियों को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित किया। इस दौरान विकास के वादे दोहराए गए और जनता के काम कराने का सभी ने संकल्प लिया। कहा गया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं जनता के बीच जाकर पदाधिकारी बताएं। •िाला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, महामंत्री गुरुभाग ¨सह, संजीव प्रताप ¨सह, दिनेश पटेल, पूर्व विधायक प्रमोद प्रधान मुन्नू आदि का भी सम्मान किया गया। इस दौरान डॉ. तेज बहादुर ¨सह, जगमोहन राय, हर्ष शर्मा डिम्पल, नीशू प्रधान, डॉ. सुधाकर पांडेय, राजेश्वर मिश्र, मोतीलाल गुप्ता, डॉ. रोहित मिश्र, दीपक मनचंदा, संजीव मनचंदा, रवि यादव, डॉ. वाइपी ¨सह, ब्रजेश शुक्ल, सुभाष बाजपेई, प्रवेश भारती कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन दिनेश वर्मा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.