इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने से पेयजल का संकट
पीलीभीत : ट्रांसक्षेत्र समेत नेपाल बार्डर के गांवों में लगे अधिकतर इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने स
पीलीभीत : ट्रांसक्षेत्र समेत नेपाल बार्डर के गांवों में लगे अधिकतर इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
पूरनपुर तहसील के ट्रांसक्षेत्र व नेपाल बार्डर से सटे गांव में हमेशा कोई न कोई समस्या रहती है। कभी बाढ़ तो कभी भू-कटान की समस्या बनी रहती है। इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने से राहगीरों को गर्मी में शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश सरकार ने अब यह आदेश कर दिया है कि जिस ग्राम सभा में हैंडपंप खराब होगा उसे ठीक कराने की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम विकास अधिकारी की होगी। क्षेत्र के गांव श्रीनगर का मजरा चिरैया टोला में लगा हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों ने खराब पड़े हैंडपंपों को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है।