अब थानों में नहीं चलेगा भ्रष्टाचार
पीलीभीत : शहर विधायक ने कहा कि अब थानों में रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। छात्राओं व महिलाओं
पीलीभीत : शहर विधायक ने कहा कि अब थानों में रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। छात्राओं व महिलाओं समेत समाज के सभी वर्गों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाएगी। शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार कराकर शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाई जाएगी। जिले को पर्यटन के मानचित्र पर उभारने के प्रयास किए जाएंगे, उसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है।
शहर में नौगवां चौराहा स्थित एक होटल में मीडिया से कहा कि प्रशासन और नगर पालिका से कहकर जल्द ही सभी नालों की तलीझाड़ सफाई के साथ ही नियमित सफाई व्यवस्था को बेहतर कराएंगे। जिला अस्पताल की व्यवस्था में भी सुधार कराया जाएगा। पिछले साल गंदगी के कारण ही डेंगू और चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों से तमाम लोग पीड़ित रहे। इस बार ऐसे हालात न बने, इसके लिए पहले से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी। पाठ्य पुस्तकों की ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कराकर सभी बुकसेलरों के यहां उनकी उपलब्धता रहे, इसके उपाय किए जाएंगे। क्षेत्र के प्रत्येक गांव में वहां की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य जल्द ही शुरू कराए जाएंगे। शहर में जाम की समस्या का भी समाधान होगा। पार्किंग व्यवस्था को भी दुरुस्त कराया जाएगा। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान के लिए परिवहन विभाग व पुलिस के अधिकारियों को पत्र लिखेंगे। इस मौके पर विधायक के प्रतिनिधि विजय ¨सह गंगवार भी मौजूद रहे।