शोभायात्रा व भंडारे के साथ देव प्रतिमाओं की स्थापना
पीलीभीत : बीसलपुर नगर के बाबा त्रिलोकीनाथ मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। नगर में
पीलीभीत : बीसलपुर नगर के बाबा त्रिलोकीनाथ मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। नगर में देव प्रतिमाओं की शोभायात्रा मनमोहक झांकियों के साथ निकाली गई। पुष्पवर्षा के साथ श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। नगर के मुहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित बाबा त्रिलोकीनाथ मंदिर में शनिदेव व शिव परिवार प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान पंडित रामेन्द्र प्रसाद मिश्र व अजय शास्त्री ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ कराया। अनुष्ठान के मुख्य यजमान राजेश मिश्र उर्फ अक्कू थे। अनुष्ठान से पूर्व मंदिर परिसर से देव प्रतिमाओं की शोभायात्रा बैंडबाजों व मनमोहक झांकियों के साथ नगर में निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर में आकर सम्पन्न हो गई।