नेशनल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी कविता मठपाल चयनित
पीलीभीत : स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया की ओर से बरेली के स्टेडियम में सेपक टाकरा खेल के लिए आयोजित ट
पीलीभीत : स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया की ओर से बरेली के स्टेडियम में सेपक टाकरा खेल के लिए आयोजित ट्रायल में महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। खिलाड़ी 24 जनवरी को हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।
वर्तमान में खेल की बदौलत खिलाड़ी नित नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। जनपदीय व यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हैं। जनपद के रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी स्तर तक खेल की बदौलत नाम रोशन किया। पिछले दिनों स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया (साई) की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में ओपेन सेपकटाकरा (फुटबाल) चयन-ट्रायल हुआ था, जिसमें बीएससी द्वितीय की छात्रा कविता मठपाल व निहारिका गंगवार ने प्रतिभाग किया था। राष्ट्रीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में 27 से 30 जनवरी तक होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित खिलाड़ी 24 जनवरी को टीम के साथ रवाना हो जाएंगे। पीलीभीत से छात्रा कविता मठपाल समेत अन्य छात्राओं का चयन हुआ है। कोच शुभम् कुमार का कहना है कि साई की ओर से सेपकटाकरा का चयन-ट्रायल हुआ था, जिसमें खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। यह प्रतियोगिता ओपेन वर्ग में थी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता हैदराबाद में शुरू हो रही है।