दिव्यांग जनों को मिले सहायक उपकरण
पीलीभीत : विश्व विकलांग दिवस पर विकलांग पुनर्वास केंद्र पर आयोजित समारोह में जरूरतमंद दिव्यांग जनो
पीलीभीत : विश्व विकलांग दिवस पर विकलांग पुनर्वास केंद्र पर आयोजित समारोह में जरूरतमंद दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर दिव्यांग कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पांच दिव्यांग जनों को सम्मानित भी किया गया।
शनिवार को समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक आरबी भास्कर, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रभात जायसवाल, जिला विकलांग जन विकास अधिकारी महेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। दिव्यांग कलाकारों ने संगीतमय प्रस्तुति देकर समां बांधा। स्वागत गीत, भजन फिल्मी गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर पांच दिव्यांग जनों को सम्मानित किया गया। वंचित दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, हेय¨रग एड, ब्लाइंड स्टिक आदि सहायक उपकरण प्रदान किए गए। परियोजना निदेशक भास्कर, जिला विकलांग जन विकास अधिकारी महेश प्रसाद को दिव्यांग जन सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन पुनर्वास केंद्र के व्यवस्थापक सुखवीर ¨सह भदौरिया ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्यारेलाल, वीरेंद्र पाल ¨सह, अहिवरन लाल, उमाचरन, दुर्वेश ¨सह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
पीलीभीत : पेंशन राशि बढ़ाए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर दिव्यांग जनों ने नेहरू ऊर्जा उद्यान परिसर में धरना दिया। धरने के बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
शनिवार को दर्जनों दिव्यांग जन टनकपुर हाईवे स्थित नेहरू ऊर्जा उद्यान में एकत्र हुए और धरना दिया। दिव्यांग जनों ने मांग उठाई कि पात्रता के आधार पर उन्हें बीपीएल सूची में शामिल किया जाए। शौचालय व लोहिया आवास मुहैया कराया जाए। पेंशन राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये मासिक प्रदान की जाए। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड प्रदान किए जाएं। पात्र दिव्यांग जनों को सरकारी नौकरी दी जाए। धरना देने वालों में सोमवती, गायत्री, रेखा, राजेश्वरी, लालचंद्र, धर्मेद्र, मो. आरिफ, गंगाराम, लाल बहादुर, धनीराम आदि शामिल रहे।