शहर के पार्थ व एटा स्वीट्स से भरे नमूने
पीलीभीत : सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्
पीलीभीत : सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर में छापामार अभियान चलाकर कई दुकानों से नमूने लिए। शहर के पार्थ स्वीट्स हाउस स्टेशन रोड से घी का नमूना लिया गया तथा ऐटा स्वीट्स हाउस से खोया का नमूना सुरक्षित किया गया। इसके बाद टीम छतरी चौराहा स्थित आंचल प्रतिष्ठान से फुल क्रीम व दूध के नमूने लिए। टीम ने संदेह के आधार पर बल्लभनगर से नमकीन के नमूने लिए। यह सभी नमूने जांच के लिए भेजे गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दीपावली तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अगर किसी के पास कहीं भी मिलावटखोरी संबंधी जानकारी है तो सीधे सूचित कर सकता है। उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत हुई तो वे खुद भी टीम के साथ छापामारी करेंगे।