बदलेगा रेलवे का आंतरिक ढांचा : सिन्हा
जागरण कार्यालय, बीसलपुर : रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि रेलवे के आंतरिक ढांचे में व्यापक सुध
जागरण कार्यालय, बीसलपुर : रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि रेलवे के आंतरिक ढांचे में व्यापक सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार साढ़े आठ लाख करोड़ खर्च करेगी। साथ ही सामान्य लोगों को सुलभ रेल यात्रा मुहैया कराने के लिए ट्रेनों में दो अतिरिक्त कोच बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा 11 हजार मानवरहित रेलवे क्रासिंग को भी समाप्त कर दिया जाएगा।
शनिवार को क्षेत्र के ग्राम नौगवां नवीनगर स्थित सिद्धपीठ टिबरी मंदिर में चल रहे श्रीराम ब्रह्म शक्ति महायज्ञ में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि ए व बी दोनों श्रेणी के स्टेशनों पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र ही आरओ मशीनें लगा दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी तक पिछली सरकारों ने रेलवे के आंतरिक ढांचे में सुधार करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। मोदी सरकार ने इस दिशा में प्रभावी कदम उठाते हुए रेल का बजट तीन गुना बढ़ाया है। आंतरिक ढांचे में सुधार लाने के लिए सरकार अब साढ़े आठ लाख करोड़ रूपए व्यय करेगी। पिछली सरकारों की अपेक्षा 52 प्रतिशत अधिक रेलवे का विकास किया जाएगा। 200 रेल खण्डों का दोहरीकरण, विद्युतीकरण किया जाएगा। जिससे रेलवे का आंतरिक ढांचे में व्यापक सुधार किया जाएगा। गाड़ियों का संचालन मैनुअल सिस्टम से हटाकर आटोमैटिक कर दिया जाएगा। जिससे दुर्घटनाओं की आशंकाएं नगण्य हो जाएगी और यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकेगे। रेल गरीब यात्रियों के लिए आने-जाने का सबसे सुलभ व सस्ता साधन है। इसलिए सरकार अभी तक चलने वाली 24 डिब्बों की ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि पुराने पुल व पुरानी पटरियों को बदलने के लिए सेफ्टी फंड बनाया गया था। बाद में सरकारों ने इस फंड को बंद कर दिया। जिससे रेल विभाग की तरक्की धीमी पड़ गई। मोदी सरकार इस दिशा में निरंतर प्रगति की ओर आगे बढ़ गई है। 11 हजार मानवरहित रेलवे क्रा¨सग है, जिन्हें दुर्घटनारहित बनाने के लिए सरकार उन्हें मानवरहित से मुक्त कराएगी। कुल 970 ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। वार्ता के दौरान आंवला के भाजपा विधायक व प्रदेश भाजपा के महामंत्री धर्मपाल ¨सह, भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, भाजपा नेता हर्षवर्धन पांडेय, राकेश गंगवार आदि थे।