मां पूर्णागिरि मेला के लिए चलाई गई ट्रेन
पीलीभीत : उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेला के लिए दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दि
पीलीभीत : उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेला के लिए दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है, जो मेला समाप्ति तक चलती रहेंगी। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जीआरपी को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। स्टेशन पर पानी, शौचालय आदि की बेहतर व्यवस्था कर दी गई।
रेल मंत्रालय ने पीलीभीत जंक्शन को कई साल पहले आदर्श रेलवे स्टेशन का दर्जा दिया था। इसके बाद स्टेशन पर सुविधाओं को बढ़ाया गया था। यात्रियों की सुविधा के लिए एलसीडी स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर ट्रेनों के आने जाने का समय प्रसारित किया जा रहा है। यात्री प्रतीक्षालय की सुविधा यात्रियों को दी जा रही है। मगर स्टेशन की सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं है। अब उत्तराखंड का सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेला होली त्योहार से शुरू हो जाता है। प्रदेश के अलावा देश के कई हिस्सों से यात्री मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आते हैं। इस वजह से स्टेशन पर हर दिन हजारों की संख्या में यात्रियों की संख्या रहती है। बुधवार से टनकपुर के लिए दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। पहली ट्रेन रात सवा दस बजे और दूसरी ट्रेन रात 12 बजे के बाद हर दिन स्टेशन से टनकपुर के लिए रवाना होगी। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजराइल का कहना है कि मां पूर्णागिरि मेला के मद्देनजर स्टेशन पर सारी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गई है। टनकपुर के लिए पहली ट्रेन का संचालन भी शुरू करा दिया गया है। जैसे जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। उसी अनुरूप टिकट ¨वडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। स्टेशन पर यात्रियों क सुरक्षा के लिए जीआरपी को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। पानी व शौचालय जैसी सुविधाएं मुहैया होगी। इसमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
इंसेट---
स्टेशन पर चल रही पुताई
आदर्श रेलवे स्टेशन पर रंगाई पुताई का काम चल रहा है। स्टेशन के बाहरी हिस्से की पुताई का कार्य पूरा हो च का है। अब भवन के भीतर की दीवारों की पुताई का कार्य जोरशोर से चल रहा है, जो जल्द ही पूरा होने वाला है। अभी स्टेशन के कई हिस्सों की पुताई रह गई है।
इंसेट------
स्टेशन पर चार हैं टिकट ¨वडो
आदर्श रेलवे स्टेशन पर पांच टिकट ¨वडो की सुविधा हैं, लेकिन कुछ समय पहले एक टिकट ¨वडो को तत्काल आरक्षण में तब्दील कर दिया गया है। चार में से तीन टिकट ¨वडो पर पुरुषों को टिकट दिया जा रहा है। एक काउंटर सीनियर सिटीजन व महिलाओं के लिए रखा गया है।