ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए विधायक
जागरण कार्यालय, पूरनपुर: सपा विधायक पीतमराम ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों की समस
जागरण कार्यालय, पूरनपुर: सपा विधायक पीतमराम ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने की बात कही है।
विधायक ने कहा कि सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाओं को चलाया है। छात्रों लैपटाप और गरीबों तथा वृद्धों को पेंशन देने की योजना संचालित हैं। अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का प्रत्येक स्तर से समाधान किया जाए। विधायक ने रम्पुरा, घाटमपुर, कल्यानपुर , मकरंदपुर, घुंघचाई, खाडेपुर सहित कई गांवों कई का भ्रमण किया। उनके साथ तौफीक खां, कौशल बाजपेई, नोमान वारसी, दिनेश अग्निहोत्री, शलभ सक्सेना सहित काफी लोग थे।
किसानों की क्षति का लिया जायजा
पूरनपुर: सपा नेता उमाशंकर यादव, हाजी रियाजतनूर खां आदि ने भी कई गांवों का दौरा कर किसानों के नुकसान का जायजा लिया और मुआवजा दिलाने को कहा। उन्होंने कहा कि लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री को किसानों की समस्या से अवगत कराया जाएगा। उनके साथ मुकेश वर्मा, कल्लू पासवान, महेश यादव, पुनीत, अवधेश शर्मा, सरवन सिंह, सुमित सिंह आदि लोग थे।