Move to Jagran APP

सत्ता के लोभी ही छोड़ रहे हैं कांग्रेस : जितिन

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : सत्ता के लोभी ही कांग्रेस छोड़ रहे हैं। हकीकत यह है कि कुछ लोग कांग्रेस म

By Edited By: Published: Sun, 01 Feb 2015 04:20 PM (IST)Updated: Sun, 01 Feb 2015 04:20 PM (IST)
सत्ता के लोभी ही छोड़ रहे हैं कांग्रेस : जितिन

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : सत्ता के लोभी ही कांग्रेस छोड़ रहे हैं। हकीकत यह है कि कुछ लोग कांग्रेस में गलती से जुड़ गए थे वे पार्टी के वफादार थे ही नहीं, वो लोग तो केवल सत्ता के भूखे लोग थे। देखिएगा दिल्ली के दंगल में हमारी पार्टी सभी को चौंकाएगी। पीलीभीत बरेली के कांग्रेस प्रभारी बनाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि स्थानीय स्तर पर सभी जनपदों में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए फीड बैक लिया जा रहा है।

loksabha election banner

संगठन की समीक्षा करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जयंती नटराजन ही नहीं कुछ नाम अन्य भी है़ जिन्होंने हाल के दिनों में कांग्रेस छोड़ी है। दरअसल मुश्किल वक्त में ही अपने और पराए का पता चलता है, जो लोग अपने हैं और पार्टी का झंडा लेकर आज भी खड़े हैं यही असली कांग्रेसी हैं। दिल्ली दंगल के सवाल पर पूर्व मंत्री जितिन ने बताया कि एक शख्स दिल्ली की सत्ता मिलने के बाद जनादेश को धोखा देकर भाग गया था, तो दूसरी तरफ अब जो केंद्र में सरकार है वह सात माह बाद क्या क्या काम कर पायी है। पब्लिक देख ही रही है। चुनाव परिणाम बता देंगे कि कांग्रेस पर आज भी लोगों को सर्वाधिक भरोसा है। जनपद में संगठन में खेमेबाजी पर उन्होंने ¨चता व्यक्त करते हुए कहा कि चीजों को देखा और समझा गया है। कुछ सुझाव भी मिले हैं, दिल्ली में आलाकमान संग चर्चा के बाद कुछ निर्णय लिए जाएंगे। जितिन प्रसाद ने बताया कि लोस चुनाव में हमारा प्रदर्शन खराब रहा है। उससे आगे बढ़ कर हम नई शुरुआत करेंगे। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.