Move to Jagran APP

तेवतिया की हालत नाजुक, हरियाणा के सुपारी किलर पर शिकंजा

भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हमला सुपारी किलर ने किया था। इसके लिए हरियाणा के एक सुपारी किलर ने शूटर भेजे थे।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2016 08:10 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2016 10:15 PM (IST)
तेवतिया की हालत नाजुक, हरियाणा के सुपारी किलर पर शिकंजा

नोएडा (जेएनएन)। भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया की हालत नाजुक है। हमलावरों को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार करने की बात कही गई है। इस बीच गाजियाबाद पुलिस ने मेरठ बीलीबाल संघ संचिव संसार सिंह को उठा लिया है। समझा जाता है कि तेवतिया पर हमला सुपारी किलर ने किया था। इसके लिए सुपारी किलर ने पंजाब-हरियाणा के शूटर भेजे थे। हालांकि पुलिस मामले के राजफाश के करीब पहुंच चुकी है। उसे आरोपियों के चंगुल में आने का इंतजार है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश व उत्तराखंड समेत कई प्रदेशों में पुलिस की टीमें रवाना की हैं। उल्लेखनीय है कि ब्रजपाल पर गुरुवार रात को हमले के बाद से पुलिस की जांच महरौली निवासी मनोज व रजापुर निवासी शेखर पर टिकी थी।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

वॉलीबाल संघ सचिव संसार सिंहको उठाया

तेवतिया परहमले के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने मेरठ के सरधना क्षेत्र के छुर गांव के संसार सिंह को हिरासत में लिया है। सूत्रों की माने तो संसार सिंह गाजियाबाद में थे। स्थानीय पुलिस संसार सिंह को हिरासत में लिए जाने की जानकारी से इन्कार कर रही है। ब्रजपाल तेवतियामामले में संदिग्ध मनोज संसार सिंह का रिश्तेदार है। मनोज की तलाश में गाजियाबाद पुलिस और एसटीएफ कई राज्यों में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। छुर गांव में भी कई बार दबिश दे चुकी है, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला है। संसार सिंह पर सरधना और सरूरपुर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि ये मुकदमे एक दशक से भी ज्यादा पुराने हैं। संसार सिंह वॉलीबाल के अच्छे खिलाड़ी रह चुके हैं। फिलहाल वह जिला वॉलीबाल संघ मेरठ के सचिव हैं।

हमलावर पकड़े शीघ्र जाएंगे

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया के हमलावरों को एक सप्ताह में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कांड में जो शामिल लोगों को भी बेनकाब किया जाएगा। सेक्टर-18 में निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों के लिए मध्यान्ह भोजन योजना की शुरुआत करने ओय मंत्री ने कहा कि तेवतिया पर हमले की घटना के बारे में पुलिस के उच्च अधिकारियों को त्वरित और सही कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। एक सप्ताह में हमलावरों को गिरफ्तार कर इस अपराध में शामिल सभी लोगों को बेनकाब कर दिया जाएगा। उधर कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिले में अधिक श्रमिकों की संख्या वाले निर्माण स्थलों पर मध्यान्ह भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश में पहले चरण में यह योजना लखनऊ में शुरू की गई थी। गौतमबुद्ध नगर में अब शुरू किया गया है। सेक्टर-18 वेव सिटी में इस योजना को शुरू किया गया है, जिसमें पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को दस रुपये में मध्यान्ह भोजन दिया जाएगा। श्रमिकों को दिया जाना वाला भोजन आइआरसीटीसी के मैन्यू के अनुसार होगा। श्रमिकों के लिए इस समय करीब डेढ़ दर्जन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अब तक 15 हजार 475 श्रमिकों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने श्रमिकों के साथ भोजन भी किया।

महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी

गाजियाबाद पुलिस रंजिश को हमले का कारण मानकर चल रही थी। जांच सटीक निशाने पर जाकर टिकी। पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी है। इन्ही जानकारियों व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में मनोज के एक खासे करीबी को हिरासत में लिया है। उसके पकड़ में आने के बाद ही पुलिस को मदद मिली है।पुलिस सू्त्रों की मानें तो हरियाणा के हिस्ट्रीशीटर ने ही वारदात के लिए कार व असलहे उपलब्ध कराए थे। इस घटना के लिए गुडग़ांव से लूटी गई कार, एके-47, कार्बाइन, नाइन एमएम की पिस्टल व अन्य असलहों का घटना से कई दिन पहले ही बंदोबस्त कर लिया गया था। वारदात में बरामद हुई एके-47 के तार भी पंजाब से जुडऩे की बात पुख्ता होती दिखाई दे रही है।आशंका रही है कि बदमाशों ने गुरुवार से पूर्व भी ब्रजपाल पर हमले का प्रयास किया था लेकिन किन्हीं कारणों से वह इसमें सफल नहीं हो सके। एसएसपी गाजियाबाद के.सुनील इमेनुएल ने कहा कि तेवतिया मामले में पुलिस टीमें कई राज्यों में दबिश दे रही हैं। पुलिस जल्द राजफाश करेगी।

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

तेवतिया की हालत अभी नाजुक

नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती ब्रजपाल तेवतिया की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं दिख रहा, लेकिन डॉक्टर पूरी कोशिश में जुटे हैं। रविवार को दिन में कई बार डॉक्टर कुछ घंटों के अंतराल पर चंद मिनटके लिए वेंटीलेटर को हटाते-लगाते रहे, लेकिन उनके अंगों में शिथिलता बनी हुई है।ब्रजपाल के भाई विकास तेवतिया ने बताया कि जल्द से जल्द होश में लाने के इरादे से डॉक्टरों ने रविवार को काफी प्रयास किया। इसके बाद डॉक्टरों को एहसास हुआ कि पूरी तरह से वेंटीलेटर हटाने में कई दिन लग सकते है। धीरे-धीरे मिनटों में बढ़ोत्तरी भी की जाती रहेगी, ताकि वेंटीलेटर हटाया जा सके। हालांकि फोर्टिस के डॉक्टरों ने इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की। फोर्टिस अस्पताल के अनुसार तेवतिया की हालत शनिवार जैसी ही है। उधर गाजियाबाद महानगर भाजपा अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि हालत में काफी सुधार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.