औद्योगिक सेक्टरों में खुलेंगे अलग थाने : सुरेश राणा
धर्मेंद्र चंदेल, ग्रेटर नोएडा प्रदेश के औद्योगिक विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि रा
धर्मेंद्र चंदेल, ग्रेटर नोएडा
प्रदेश के औद्योगिक विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि राज्य से उद्यमियों का पलायन रुका है। समूचे प्रदेश में अब उद्योगों के लिए माहौल तैयार हो रहा है।
उद्यमियों की सुविधाओं पर सरकार संवेदनशील है। नई औद्योगिक विकास नीति में कई तरह की छूट दी गई हैं। इसे प्रभावी ढंग से लागू कराने पर सरकार पूरा ध्यान दे रही है। नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। ¨सगल ¨वडो सिस्टम को और प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि एक ही खिड़की पर उद्यमियों की सभी तरह की समस्याओं के समाधान के साथ विभिन्न विभागों के अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल सकें। यह बात उन्होंने शनिवार को ग्रेटर नोएडा दैनिक जागरण के साथ बात करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक सेक्टरों में पुलिस तंत्र मजबूत करने की दिशा में सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। प्रदेश में जहां-जहां औद्योगिक सेक्टर हैं, वहां अलग से थाने खोलने का निर्णय किया गया है। इस पर शीघ्र अमल होगा। यह औद्योगिक पुलिस के नाम से जानी जाएगी। उद्यमियों को सरकार पूर्ण सुरक्षा देगी। प्रदेश सरकार का जोर ऐसे उद्योग स्थापित कराने पर अधिक है, जिसमें बेरोजगारों को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां मिल सकें। सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि सैमसंग कंपनी ने ग्रेटर नोएडा में पांच हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश किया है। प्रदेश के किसी भी जिले में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए सरकार प्रभावी कदम उठाने जा रही है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का राज्य बनाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार इसे आगे बढ़ा रही है। सपा और बसपा सरकारों ने विकास की दिशा में कोई काम नहीं किया था। दोनों सरकारों ने सिर्फ प्रदेश को लूटने का काम किया था। भाजपा सरकार ने आते ही सबसे पहले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। कानून व्यवस्था को सु²ढ़ करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस का मनोबल गिरा हुआ था। वह अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करनी से डरने लगी थी। सपा और बसपा शासन काल में अपराधियों को सरकारों का संरक्षण प्राप्त था। पुलिस व्यवस्था को जाति, धर्म और राजनीति के नाम पर बांट दिया गया था। योगी सरकार ने पुलिस का मनोबल बढ़ाने का काम किया है। शीघ्र इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। अपराधियों की जगह सलाखों के पीछे होगी।