Move to Jagran APP

ईद आज, बाजारों में जमकर हुई खरीदारी

जागरण संवाददाता, नोएडा : ईद को लेकर मस्जिद और मार्केट सज गए हैं। त्योहार को लेकर घरों में भी तैयारिय

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 10:48 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 10:48 PM (IST)
ईद आज, बाजारों में जमकर हुई खरीदारी
ईद आज, बाजारों में जमकर हुई खरीदारी

जागरण संवाददाता, नोएडा : ईद को लेकर मस्जिद और मार्केट सज गए हैं। त्योहार को लेकर घरों में भी तैयारियां पूरी हो चुकी है। लोगों ने ईदी के लिए गिफ्ट तैयार कर लिए हैं। वहीं कई जगह ईद के लिए खास आयोजन किए गए हैं। सेवई, खजूर, कुर्तो से बाजार सज गए हैं। सेक्टर 8 जामा मस्जिद, निठारी, भंगेल आदि स्थानों पर लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।

loksabha election banner

तरह तरह की सेवइयां : सेक्टर 8 जामा मस्जिद के बाहर लगी दुकानों पर लोग तरह-तरह की सेवइयां खरीदते नजर आए। दुकानदार इस्तयाग ने बताया कि लोग खरीदारी के लिए काफी दूर से यहां आए। दुकान में करीब 30 तरह की सेवई मौजूद हैं। इनमें लच्छेदार फेनी, इमामी सेवई, सूजी की फेनी, केसर सेवई मौजूद हैं। इनके रेट 150 रुपए किलो से शुरू हैं।

कुर्ते से सजे बाजार : ईद के दिन कुर्ते सबसे ज्यादा पहने जाते हैं। इसकी खरीदारी जोरों पर है। सबसे ज्यादा चिकन के कुर्ते खरीदे गए। वहीं पठानी कुर्ते की भी खासी मांग रही। वहीं बच्चों में शेरवानी क्रेज दिखा।

ईदी के लिए तैयार किए गए सरप्राइज गिफ्ट : ईदी के लिए लोगों में काफी क्रेज रहा। सबसे ज्यादा बच्चों को इसका इंतजार रहता है। कहीं बहन ने अपने भाई के लिए तो पिता ने अपनी बेटी के लिए ईदी का सरप्राइज गिफ्ट तैयार किया।

ईद के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। मेहंदी लगाई है। बच्चों ने पहली बार रोजे रखे हैं, इसलिए और खास है। बच्चों के लिए सरप्राइज गिफ्ट रखी गई है।

- सल्तनत खान, शिक्षिका

बच्चों के लिए ईदी के लिए गिफ्ट तैयार कर ली गई है। हर साल एक रुमाल और कुछ पैसे देता हूं जिसका बच्चों को काफी इंतजार रहता है। इसके अलावा सरप्राइज गिफ्ट भी है जिसकी अभी जानकारी दी है।

- शमीम अख्तर

ईदी के लिए बच्चों का उत्साह देखकर काफी खुशी होती है। बच्चों को घुमाने के लिए प्लान किया हुआ है। इसके अलावा परिचितों के साथ ईद मनाने की भी तैयारी पूरी हो गई है।

- मोहम्मद इरशाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.