Move to Jagran APP

दावेदारी को लेकर नोएडा सीट पर फंसा पेंच

मनोज त्यागी, नोएडा भाजपा ने देर शाम उत्तर प्रदेश की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें गौतमबुद्ध नग

By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 01:01 AM (IST)
दावेदारी को लेकर नोएडा सीट पर फंसा पेंच
दावेदारी को लेकर नोएडा सीट पर फंसा पेंच

मनोज त्यागी, नोएडा

loksabha election banner

भाजपा ने देर शाम उत्तर प्रदेश की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें गौतमबुद्ध नगर जिले की तीन सीटों में से दो पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। पर नोएडा विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। माना जा रहा है कि साहिबाबाद और नोएडा की सीटों में से एक पर राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को चुनाव लड़ाने की तैयारी है। इसी के चलते दोनों जगहों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। वर्ष 2012 में पहली बार नोएडा विधानसभा के गठन के बाद यहा से डा. महेश शर्मा विधायक बने। 2014 में हुए लोकसभा के चुनाव में डा. महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और विधानसभा सीट से उन्होंने इस्तीफा दिया। चूंकि डा. महेश शर्मा का भाजपा में लगातार कद बढ़ रहा था, तो उनके इशारे पर ही नोएडा विधानसभा सीट के उपचुनाव में विमला बाथम को टिकट दिया गया और वह यहा से पचास हजार से अधिक मतों से जीतीं। इस समय भाजपा हर हाल में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतना चाहती है। पार्टी नोएडा विधानसभा सीट पर विमला बाथम को कमजोर प्रत्याशी के रूप में मानकर चल रही है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने विधायक रहते हुए पार्टी की नीतियों को जिस स्तर पर जन-जन तक पहुंचना चाहिए था, नहीं पहुंचाया है। इसलिए पार्टी यहा से प्रत्याशी बदलने पर विचार कर रही है।

यह भी माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह अपने बेटे को इस बार चुनाव में खड़ा करना चाहते हैं। इसके लिए साहिबाबाद और नोएडा विधानसभा सीट को उनके लिए ज्यादा मुफीद माना जा रहा है। यह तय नहीं हो पाया है कि उनके लिए इन दोनों सीटों में से ज्यादा कौन सी ज्यादा बेहतर है। मंगलवार या बुधवार में पंकज सिंह के लड़ने के लिए विधानसभा का चुनाव हो जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि पंकज सिंह नोएडा से चुनाव लड़ते हैं, तो साहिबाबाद से मौजूदा विधायक और बसपा से निष्कासित अमरपाल सिंह पर पार्टी दांव लगा सकती है। यदि पंकज सिंह साहिबाबाद से चुनाव लड़ते हैं, तो पार्टी एक बार फिर महिला होने के नाते विमला बाथम पर दांव लगा सकती है। हालाकि नोएडा विधानसभा सीट से मनोज गुप्ता, पूर्व मंत्री नवाब सिंह, कै. विकास गुप्ता के नाम को लेकर भी चर्चाएं गर्म हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.