इको फ्रेंडली दीवाली मनाने का बच्चों ने लिया संकल्प
जागरण संवाददाता, नोएडा : पर्यावरण संरक्षण के लिए इको फ्रेंडली दीपावली मनाई जाए। इसके लिए घरों में
जागरण संवाददाता, नोएडा :
पर्यावरण संरक्षण के लिए इको फ्रेंडली दीपावली मनाई जाए। इसके लिए घरों में मिट्टी के दीया जाए। इसको लेकर बुधवार को जेवर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सोपरा स्टिरिया इंडिया योगदान ट्रस्ट की ओर से स्कूली बच्चों को प्रेरित किया गया। इस दौरान स्कूल की वार्डन कविता ठाकुर, शिक्षिका प्रीति चौधरी, मनोज कुमारी, मधु श्रीवास्तव ने छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा की छात्राओं को मिट्टी का दीया पेंटिंग के लिए दिया गया। इसमें स्कूल की 85 छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से मौजूद बशीर और निधि रायजादा ने ट्रस्टी सुनील गोयल के निर्देश पर सभी प्रतिभागी छात्राओं को दीपावली के अवसर पर इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए पेंटिंग किया हुआ दीया और उसके साथ चाकलेट का डिब्बा उपहार के रूप में दिया। जिससे वह इको फ्रेंडली दीपावली मना सके। कार्यक्रम का आयोजन बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं कार्यक्रम के तहत ट्रस्ट की ओर से आयोजित कराया गया था।