ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की अनंतिम सूची जारी
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : प्रशासन ने बुधवार को ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की अनंतिम सूची जारी
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : प्रशासन ने बुधवार को ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की अनंतिम सूची जारी कर दी है। यह ग्राम पंचायतें दनकौर व जेवर ब्लॉक की है। यमुना प्राधिकरण में 53 ग्राम पंचायतों के अधिसूचित होने के बाद कुछ राजस्व गांव इसके बाहर रह गए हैं। उन्हें दूसरी ग्राम पंचायतों में शामिल किया गया है। अनंतिम सूची पर आपत्ति लेकर उसका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
जेवर ब्लॉक की भीकनपुर ग्राम पंचायत प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र में शामिल होने के कारण इससे बाहर रह गए इस्माइलपुर उर्फ भौयरा को मारहरा ग्राम पंचायत में शामिल किया गया है। इसके अलावा करौली खादर को किशोरपुर ग्राम पंचायत, फलैंदा खादर, मेहंदीपुर खादर को बल्लभनगर उर्फ करौल ग्राम पंचायत में, दनकौर ब्लॉक के मकनपुर खादर ग्राम पंचायत में दललेपुर, जगनपुर दोआब, बैलाखुर्द, तकीपुर खादर एवं अनवर गढ़ को रामपुर बांगर ग्राम पंचायत में सम्मलित किया गया है। प्रशासन ने अनंतिम सूची पर तीन नवंबर तक आपत्ति मांगी है। सात नवंबर को इन आपत्ति की सुनवाई होगी और नौ नवंबर को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के शामिल होने के बाद उनसे बाहर बचे गांवों को दूसरी ग्राम पंचायतों में शामिल किया गया है। पुनर्गठन की अनंतिम सूची का प्रकाशन कर आपत्ति मांगी गई हैं।
-माखन लाल गुप्ता, सीडीओ।