शोभायात्रा के स्वागत को उमड़े लोग
जागरण संवाददाता, नोएडा : बजरंग रामलीला संचालिका समिति ने शनिवार को शोभायात्रा निकाली। इसकी शुरुआत से
जागरण संवाददाता, नोएडा : बजरंग रामलीला संचालिका समिति ने शनिवार को शोभायात्रा निकाली। इसकी शुरुआत सेक्टर 12 के आदर्श प्राइमरी स्कूल से हुई। शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
शोभायात्रा का शुभारंभ सपा के नोएडा विधानसभा प्रत्याशी अशोक चौहान ने नारियल तोड़ कर किया। शोभायात्रा सेक्टर-12 से शुरू हुई। शहर-शहर में जगह-जगह लोग यात्रा के स्वागत के लिए फूल-माला आदि लेकर खड़े थे। यात्रा सेक्टर-20, नौ, हरौला चौराहा, 27, 21-25, नोएडा स्टेडियम, सेक्टर -11 तथा मेट्रो हॉस्पिटल से होते हुए वापस स्कूल में समाप्त हुई। शोभायात्रा की झांकी में नव ऊर्जा युवा मंच की टीम से अदिति भटनागर रावण की भूमिका में थे। वहीं प्राची सिंह मंदोदरी और मेघनाथ की भूमिका में थीं। यात्रा में राम -सीता, हनुमान, भरत, शत्रुघ्न की झाकियां भी थीं। खासकर यात्रा के साथ चल रहे बैंड, कीर्तन मंडली और शहनाई पार्टी ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान राजेंद्र शुक्ला, एके पांडे, मुकेश शर्मा, राजेश पाडे, नीरज भटनागर, अनमोल सहगल, दीपक चौधरी एवं दिलीप पाल आदि उपस्थित थे।