नोएडा की चार कंपनियों पर आयकर का छापा
जागरण संवाददाता, नोएडा : नोएडा की चार कंपनियां सरकार को करोड़ों की चपत लगा रही थी। आयकर की सर्वे टी
जागरण संवाददाता, नोएडा :
नोएडा की चार कंपनियां सरकार को करोड़ों की चपत लगा रही थी। आयकर की सर्वे टीम ने इन कंपनियों पर ंछापा मारकर जरूरी कागजात जब्त कर लिए हैं। अधिकारी कुल टैक्स चोरी का आंकलन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे चारों कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम सर्वे करने पहुंची थी। लगभग 18 घंटे तक टीम नें आयकर से जुड़े कई कागजातों की जांच की है।
आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि दोपहर 12 बजे एनएससीजेड स्थित ब्राइडल ज्वैलरी, नोएडा स्थित जगत सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी में बृहस्पतिवार को आयकर विभाग के अपर आयुक्त शशि भूषण शुक्ल के नेतृत्व में सर्वे टीम कंपनी पहुंची। उसी समय आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त भारत भूषण, उपायुक्त राजेश कुमार, आशीष शुक्ला, विनय कुमार, राहुल गौतम की टीम हरद्वारी लाल वेद प्रकाश और पायनियर एसोसिएट्स में पहुंची। जांच के दौरान टैक्स चोरी का मामला उजागर हुआ। अब आयकर विभाग की टीम इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने सरकार को कितने करोड़ की चपत लगाई है। कई घंटों तक जांच के बाद सभी जरुरी कागजात आयकर अधिकारी शुक्रवार की सुबह कार्यालय ले आए। यहां कागजों की संपूर्ण जांच पड़ताल का काम शुरू कर दिया गया है। हालाकि अभी संबंधित अधिकारियों की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इन कंपनियों की ओर से कितने करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की गई है, लेकिन इतना अवश्य बताया गया है कि मामला कई सौ करोड़ रुपये के टैक्स चोरी का है।