टायर फटने से कार दुर्घटनाग्रस्त, छात्रा की मौत
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वांइट के समीप शनिवार देर रात टायर फटने
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वांइट के समीप शनिवार देर रात टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर रे¨लग से टकरा गई। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी छात्रा की मौत हो गई। उसके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका नॉलेज पार्क के शारदा अस्पताल में उपचार चल रहा है। छात्रा के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मूलरूप से दिल्ली के गोल मार्केट क्षेत्र के राजा बाजार मकान एल-29 निवासी छात्रा पूजा मिश्रा परिजन के साथ रहती थी। वह शिक्षक के लिए प्रशिक्षण ले रही थीं। उसके पिता महेश्वर मिश्रा शास्त्री भवन में नौकरी करते हैं। नॉलेज पार्क पुलिस ने बताया कि पूजा मिश्रा शनिवार को दिल्ली में रहने वाली अपनी दोस्त नेहा के यहां आई थी। वहां गौरव, ¨प्रस, शिव कुमार भी थे। सभी आपस में दोस्त हैं। उन्होंने मथुरा सैर का प्लान तैयार किया। पांचों दोस्त कार से मथुरा के लिए चल दिए। रास्ते में उनका निर्णय बदल गया। उन्होंने लौटने का निर्णय किया। जेवर टोल प्लाजा से उन्होंने कार को दिल्ली की ओर मोड़ दिया। यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर परीचौक की तरफ उतरते समय कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित गति से रे¨लग से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में पूजा, नेहा सहित सभी दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान पूजा मिश्रा की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार शारदा अस्पताल में चल रहा है। पूजा के परिजन का आरोप है कि घुमाने के बहाने उसकी हत्या की गई है। शव का चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। उनका आरोप है कि पहचान छिपाने के इरादे से चेहरे को विकृत किया गया है।
--
छात्रा के परिजन ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है। छात्रा की हत्या हुई है या दुर्घटना में मौत हुई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकता है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
डा. अरुण कुमार ¨सह, सीओ प्रथम ग्रेटर नोएडा