किसान करेंगे अन्य राज्यों का भ्रमण
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं उद्यानिकी विकास परियोजना के तहत अब ज
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं उद्यानिकी विकास परियोजना के तहत अब जिले के किसान अन्य राज्य पर भ्रमण पर जाएंगे। सौ फीसद अनुदान पर जिले के चयनित किसान भ्रमण कर उद्यानिकी तकनीकी एवं बारीकी से परिचय करेंगे। इसमें किसानों को प्रशिक्षण के माध्यम से तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उद्यान विभाग को इसके लिए कुल 20 हैक्टेयर तक का लक्ष्य प्राप्त हुआ। गौतमबुद्धनगर से किसानों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 20 किसानों का दल अन्य राज्य में भ्रमण करेगा। इसके लिए हर किसान पर सात हजार रुपये खर्च होंगे। यह खर्च सरकार वहन करेगी। इन्हें सितंबर या अक्टूबर माह में भ्रमण कराया जाएगा। विभाग को 20 अगस्त तक सूची तैयार करनी है। जेवर, दादरी, दनकौर एवं बिसरख ब्लॉक में किसानों को प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके द्वारा किसानों को चयन किया जाना है। इस भ्रमण के दौरान किसानों को फूलों की खेती, सब्जियों की पैदावार मसालों के उत्पादन के बारे में तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। यहां के किसान अन्य राज्य से ज्ञान प्राप्त करेंगे।
20 अगस्त तक किसानों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद अन्य राज्य में भ्रमण करा नवीन तकनीकी से परिचय कराया जाएगा। कृषक प्रशिक्षण के माध्यम से श्रेष्ठ किसानों का चयन किया जाएगा। जिले के चारों ब्लॉकों में संपर्क कर जागरूक किया जा रहा है।
एससी गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी, गौतमबुद्धनगर