पूर्व राष्ट्रपति की याद में डेल्टा दो में पौधरोपण
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन डेल्टा दो ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन डेल्टा दो ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की याद में शनिवार को सेक्टर में पौधारोपण किया गया। सेक्टर की ग्रीन बेल्ट में जामुन, अमरूद, पापडी, गुलमोहर, बेलपत्थर के पौधे लगाए गए। पदाधिकारियों एवं सेक्टरवासियों ने पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प और पर्यावरण का संदेश दिया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि लोगों ने सेक्टर में करीब 125 पौधे लगाए। सेक्टरवासियों को पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। सेक्टरवासियों को पेड पोधे के महत्व, पर्यावरण के लिए अनुकूल पेड पौधों के बारे में जानकारी दी गई। एसोसिएशन द्वारा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के देश के प्रति योगदान को याद किया। इससे पूर्व आयोजित बैठक में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद भाटी, संरक्षक हरपाल ¨सह चौहान, फेडरेशन के अध्यक्ष इलम ¨सह नागर, देवेंद्र बैंसला, सतेंद्र तिवारी, आरके ¨सह, चतर ¨सह, जिले ¨सह भाटी, दलवीर ¨सह, सुरेंद्र भाटी, हंस वाधव, महेंद्र पाल ¨सह, अमित, महावीर ¨सह कसाना, जीतराम, सुधीर कसाना, जगरेश लोहिया मौजूद थे।