सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत
जासं, नोएडा : टैंपो चालकों की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में
जासं, नोएडा : टैंपो चालकों की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक ही परिवार के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटें आई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के डूडाहेड़ा निवासी बुद्ध सिंह सेक्टर-126 स्थित गांव रायपुर में अपने भाई महेंद्र सिंह के लड़के अरविंद सिंह की पत्नी की तेरही में आए थे। शनिवार सुबह वह अपने परिवार के साथ लौट रहा थे। इसके लिए वह सेक्टर-37 से सेक्टर-62 के टैंपो में बैठे। शशि चौक के पास टैंपो चालक ने संतुलन खो दिया। इससे टैंपो पलट गया। मौके पर ही बुद्ध सिंह (65) की मौत हो गई। उसके बेटे संजय सिंह की शिकायत पर टैंपो चालक संतोष को हिरासत में ले लिया गया है। संतोष की उम्र 19 से 20 साल बताई जा रही है।